SSC Stenographer Bharti 2025: ग्रेड C और D के 261 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए आवेदन कैसे करे और क्या योग्यता रहेगी।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में स्टेनोग्राफर की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है सरकारी नौकरी पाने का। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार की आयु, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज और अन्य नियमों की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में आसान भाषा में दी गई है।
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो पहले पूरा लेख ध्यान से पढ़ें और उसके बाद ऑफिशल नोटिफिकेशन भी जरूर देख लें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके। आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले ही फॉर्म भरना बेहतर रहेगा।
SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2025 – मुख्य जानकारी
आयोग का नाम – कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम – स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D
कुल रिक्तियाँ – 261 पद
आवेदन शुरू – 6 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि – 26 जून 2025
फॉर्म में सुधार – 1 से 2 जुलाई 2025 तक
परीक्षा तिथि – 6 से 11 अगस्त 2025 के बीच
नियुक्ति का स्थान – भारत के सभी राज्यों में
आधिकारिक वेबसाइट – www.ssc.gov.in
Date अपडेट
SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2025 स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D पोस्टो पर ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया को लागु किया है। जो उम्मीदवार अपनी योग्यता को जांचने के बाद वे 6 से 26 जून 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन करवा सकते है। आवेदन भरते समय सभी जानकारी सावधानी से भरें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर फॉर्म सबमिट करें।
Education
योग्यता मानदंड Eligibility Criteria उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
12वीं पास की डिग्री 1 अगस्त 2025 से पहले की होनी अनिवार्य है।
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में क्या होगा?
SSC द्वारा आयोजित इस परीक्षा में चयन के बाद उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट देना होगा। इसमें निर्धारित समय में डिक्टेशन टाइप करना होगा। यह परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी, दोनों में दी जा सकती है:
पद का नाम /भाषा /समय सीमा /विशेष योग्यजन के लिए समय
स्टेनोग्राफर ग्रेड D /अंग्रेजी /50 मिनट /70 मिनट
स्टेनोग्राफर ग्रेड D /हिंदी /65 मिनट /90 मिनट
स्टेनोग्राफर ग्रेड C /अंग्रेजी /40 मिनट /55 मिनट
स्टेनोग्राफर ग्रेड C /हिंदी /55 मिनट /75 मिनट
आयु सीमा
As on 01 अगस्त 2025 ग्रेड D के लिए: 18 से 27 वर्ष (02 अगस्त 1995 से 01 अगस्त 2007 के बीच जन्म होना चाहिए)
ग्रेड C के लिए: 18 से 30 वर्ष (02 अगस्त 1998 से 01 अगस्त 2007 के बीच जन्म होना चाहिए)
Application Fee
सामान्य व क्रीमीलेयर OBC/MBC: ₹100/- रहेगा।
नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC/EWS: ₹100/- रहेगा।
SC/ST व दिव्यांग अभियर्थियों के लिए: ₹0/- रहेगा।
Selection Process
कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट
SSC Stenographer Grade C & D Bharti 2025 – ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल ऑनलाइन है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या सीधे Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ा ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि सभी दिशा-निर्देश समझ में आ जाएं।
- वेबसाइट पर लॉगिन करें। अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो सबसे पहले रजिस्टर करें।
- लॉगिन के बाद उस भर्ती पात्रता को जाने – Stenographer Grade C & D पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म खुलेगा, उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें – जैसे नाम, योग्यता, जन्मतिथि, आदि।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- आवेदन फीस ऑनलाइन से भरे।
- पूरा फॉर्म एक बार अच्छे से जांच लें और फिर सबमिट करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी PDF में सेव कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें, जिससे भविष्य में काम आ सके।
SSC Stenographer Grade C & D भर्ती 2025 FAQs
प्रश्न 1: SSC Stenographer भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा स्किल टेस्ट पास करना भी जरूरी होता है।
प्रश्न 2: क्या यह भर्ती पूरे भारत के लिए है या किसी एक राज्य तक सीमित है?
यह भर्ती अखिल भारतीय स्तर की है, यानी देश के किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 3: इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
ग्रेड C के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष और ग्रेड D के लिए 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
प्रश्न 4: SSC Stenographer परीक्षा किस मोड में होगी?
परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा।
प्रश्न 5: फॉर्म भरने के बाद उसमें सुधार कैसे किया जा सकता है?
अगर आवेदन में कोई गलती हो गई है, तो आप 1 जुलाई से 2 जुलाई 2025 के बीच आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
प्रश्न 6: परीक्षा में हिंदी या अंग्रेज़ी में से किस भाषा का चयन करना होता है?
उम्मीदवार को स्किल टेस्ट में हिंदी या अंग्रेज़ी में से एक भाषा चुननी होती है। वही भाषा डिक्टेशन और टाइपिंग के लिए उपयोग होगी।
प्रश्न 7: आवेदन शुल्क कितना देना होता है?
सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों को ₹100/- का शुल्क देना होता है, जबकि SC/ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन बिल्कुल निःशुल्क है।
प्रश्न 8: चयन प्रक्रिया कितने चरणों में होती है?
लिखित परीक्षा (CBT)
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट
SSC Stenographer Bharti 2025 : Check Here
आवेदन शुरू : | 06 जून 2025 |
आखिरी तारीख : | 26 जून 2025 |
Apply now | Click Here |
Notifications | Click Here |
Home Page | Click Here |
WhatsApp Group | Join Here |
Telegram Group | Join Here |
Official Website Page | Click Here |
Latest Update 2025
- SSC CGL 2025: 14582 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- 1 Year B.Ed NCTE Course 2025 : नई शिक्षा नीति अब सिर्फ 1 साल में पूरा होगा B.Ed कोर्स!
- Rajasthan PTET 2025 एडमिट कार्ड 9 जून को होंगे जारी, यहां से डाउनलोड करें
- Rajasthan PTET Exam Date 2025 : प्री टेस्ट एजुकेशन टेस्ट की परीक्षा की तारीख हुई जारी, देखें कब होगा प्रवेश एग्जाम।
- Central Bank of India Recruitment 2025 : बैंक में 4500 पदों की भर्ती, ऐसे करें आवेदन