SECR Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 1007 पदों पर निकली भर्ती
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1007 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें 10वीं पास महिला और पुरुष कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन शुरू हो चुके हैं और लास्ट डेट 4 मई 2025 है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार है वो समय रहते इसका आवदेन कर दे।
अगर आप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो यह एक शानदार मौका है। रेलवे ने अप्रेंटिस के 1007 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी, चयन केवल 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 5 अप्रैल से शुरू हो गए हैं और 4 मई 2025 तक चलेंगे। इसमें नागपुर डिवीजन में 919 पद और मोतीबाग वर्कशॉप में 88 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन जरूर करें।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2025 – संक्षिप्त जानकारी
| भर्ती संगठन: | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (RRC SECR) |
| पद का नाम: | अप्रेंटिस |
| कुल पद: | 1007 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| स्टाइपेंड: | अप्रेंटिस नियमों के अनुसार |
| नौकरी का स्थान | SECR के विभिन्न डिवीजन |
| आवेदन | 5 अप्रैल से शुरू |
| आवेदन की अंतिम तारीख: | 4 मई 2025 |
| श्रेणी | RRC SECR अप्रेंटिस भर्ती 2025 |
रेलवे भर्ती 2025 Last Date
रेलवे भर्ती 2025 की सुचना 1 अप्रैल 2025 को जारी हुई । इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अप्रैल 2025 से स्टार्ट है। आवेदन करने की लास्ट तारीख 4 मई 2025 रात 11:59 बजे तक ही है। इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन अप्रेंटिसशिप इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन करना होगा। समय पर आवेदन करना जरूरी है ताकि कोई गलती या तकनीकी समस्या न हो।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2025 – आवेदन शुल्क, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
Fees इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी महिला और पुरुष उम्मीदवार बिल्कुल फ्री में आवेदन कर सकते हैं।
Age Limit : आवेदन करने वाले अप्लायर की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 5 अप्रैल 2001 से 5 अप्रैल 2010 के बीच होना जरुरी । इन दोनों तिथियों को भी शामिल किया गया है। आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
Education योग्यता: उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो और संबंधित ट्रेड में ITI किया हो, तभी वह इस भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2025 – चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं कक्षा और ITI में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और मेडिकल जांच की जाएगी। इसलिए जिनका शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा है, उनके चयन की संभावना ज्यादा होगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2025 – आवेदन कैसे करें
- इस भर्ती के लिए आवेदन Apprenticeship India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन तरीके से करना होगा।
- अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
- इसके बाद पंजीकरण लिंक पर जाकर फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरें।
- फिर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को अच्छे से जांचें और अंतिम रूप से सबमिट करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए संभाल कर रखें।
SECR Recruitment 2025 FAQ
आवेदन कब से शुरू होंगे?
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे।
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 मई 2025 है।
कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती में कुल 1007 पदों पर अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी।
चयन कैसे होगा?
इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।
Note
UdanJob पेज पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2025 जानकारी को सोशल मीडिया और इंटरनेट के द्वारा पोस्ट फॉर्मेट में दिया गया हैं।
विशेष Udan Job वेबसाइट पर दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी ,पोस्ट को कमेंट और शेयर जरूर करें।
इस साइट के द्वारा आपको और भी कई सारी जानकारी उपलब्ध होगी , बने रहे हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पोर्टल पर। धन्यवाद
SECR Recruitment 2025 : Check Here
| Apply Now | Click Here |
| Notification | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| New Job | Click Here |
| Admit Card | Click Here |
| Result | Click Here |
| Syllabus | Click Here |
| Official Website Page | Click Here |
Latest Update 2025
- SEBI Officer Grade A Recruitment 2025: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 110 पदों पर आवेदन शुरू।
- ONGC Bharti 2025 : 2743 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करे आवेदन।
- Delhi Police Head Constable Ministerial Recruitment 2025: नोटिफिकेशन और आवेदन विवरण लास्ट तारीख आज ही।
- Territorial Army Recruitment 2025: देशसेवा का सुनहरा अवसर, रैली का नया नोटिफिकेशन जारी।
- RRC NWR Apprentice Notification 2025 Out: 10वीं पास के लिए रेलवे में अप्रेंटिस बनने का सुनहरा अवसर।
