SBI PO Recruitment 2025: एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 541 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया।
यह एसबीआई पीओ भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वर्ष 2025 के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 541 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के जो भी पात्रता रखते हैं वे 24 जून से 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह आवेदन SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भरा जाएगा। SBI PO की तैयारी के युवाओं बंधुओं के लिए यह अच्छा अवसर मिल रहा है।
खाली पोस्टों की जानकारी:
सामान्य वर्ग: | 203 पद |
ईडब्ल्यूएस: | 50 पद |
ओबीसी: | 135 पद |
अनुसूचित जाति (SC): | 80 पद |
अनुसूचित जनजाति (ST): | 73 पद |
आवेदन शुल्क:
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: ₹750
SC,ST,PWD आवेदकों के निःशुल्क हैं।
भुगतान : ऑनलाइन माध्यम में।
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन शुरू: | 24 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि: | 14 जुलाई 2025 |
प्रीलिम्स परीक्षा: | जुलाई-अगस्त 2025 |
एडमिट कार्ड (प्रीलिम्स): | जुलाई के तीसरे/चौथे सप्ताह में |
मेंस परीक्षा: | सितंबर 2025 |
एडमिट कार्ड (मेंस): | अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में |
फाइनल फेज (साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज, इंटरव्यू): | अक्टूबर-नवंबर 2025 |
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुके हों या 2025 में स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हों। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी यह ध्यान रखें कि उन्हें 30 सितंबर 2025 तक डिग्री प्राप्त करनी अनिवार्य है। साथ ही, CA, इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य पेशेवर डिग्रियां रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष, अधिकतम आयु: 30 वर्ष, गणना 1 अप्रैल 2025 के आधार पर। आरक्षित वर्गों को छूट।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
Sbi Po की भर्ती में सिलेक्शन की बात करें तो प्रारंभिक, मुख्य, आईक्यू टेस्ट, समूह वार्तालाप, दस्तावेज और फाइनल मैरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):
- कुल अंक: 100
- समय: 1 घंटा
- प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
- निगेटिव मार्किंग: ¼ अंक
- यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
- रिजल्ट: अगस्त-सितंबर 2025
2. मुख्य परीक्षा (Mains):
- Objective Test: इसमें 170 प्रश्न पत्र 200 अंक के और समय 3 घंटे रहेगा।
- Descriptive Test: जिसमें 3 प्रश्न होंगे 50 अंक और समय 30 मिनट रहेगा।
- विषय: ईमेल लेखन, रिपोर्ट लेखन, सिचुएशन एनालिसिस, प्रेसी राइटिंग
3. Phase-3 (Final Round):
- Psychometric Test, Group Discussion (20 अंक) और Interview (30 अंक)
- फाइनल मेरिट लिस्ट में मेंस को 75% और GD/PI को 25% वेटेज मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Careers सेक्शन पर क्लिक करें
- SBI PO Recruitment 2025 लिंक पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फाइनल सबमिशन कर रसीद डाउनलोड करें
State Bank of India Bharti FAQs 2025
1. ग्रेजुएशन रिजल्ट नहीं आया, फिर भी फॉर्म भर सकते हैं?
हां, लेकिन डिग्री 30 सितंबर 2025 तक पूरी होनी चाहिए।
2. इंजीनियर हूं, बैंकिंग बैकग्राउंड नहीं है – क्या आवेदन कर सकता हूं?
हां, कोई भी ग्रेजुएट कर सकता है।
3. प्रीलिम्स में नंबर जुड़ते हैं मेरिट में?
नहीं, सिर्फ क्वालिफाई करना होता है।
4. एक बार फॉर्म भरने के बाद बदलाव कर सकते हैं?
नहीं, फाइनल सबमिशन के बाद कोई बदलाव नहीं होता।
5. एक साल में कितनी बार SBI PO की वैकेंसी आती है?
आमतौर पर साल में एक बार ही भर्ती होती है।
6. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होगा?
हां, ऑफलाइन फॉर्म नहीं चलता।
7. एप्लीकेशन फीस कैसे भरें?
डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन।
8. एडमिट कार्ड पोस्ट से आएगा?
नहीं, आपको वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
: Check Here
Apply | Click Here |
Notifications | Click Here |
Home Page | Click Here |
Result | Click Here |
WhatsApp Group | Join Here |
Telegram Group | Join Here |
Official Website Page | Click Here |
Latest Update 2025
- DSSSB Jail Warder Recruitment 2025: 12वीं पास के लिए 2119 पद, अभी करें आवेदन!
- Rajasthan Govt College Admission 2025: सभी कॉलेजों की मेरिट लिस्ट हुई जारी, देखें पूरा डिटेल
- AWES Army School Teacher Vacancy 2025 : कैसे बनें आर्मी स्कूल में टीचर? एग्जाम डेट, योग्यता और सेलेक्शन प्रोसेस सब कुछ जानिए।
- BOB Local Bank Officer Recruitment 2025: ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका!
- RRC Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025 : 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जानिए कैसे करें आवेदन!