Assam Rifles Recruitment 2025: 10वीं पास राइफलमैन व विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू।
Assam Rifles Recruitment 2025: यह भर्ती विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए है जो असम राइफल्स के शहीद, सेवा के दौरान दिवंगत, चिकित्सकीय कारणों से सेवा से मुक्त या ड्यूटी के दौरान लापता हुए जवानों के आश्रित हैं। असम राइफल्स ने इन पात्र अभ्यर्थियों के लिए अनुकंपा आधारित नियुक्ति योजना के तहत आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू होकर 21 जुलाई 2025 तक चलेगी।
देशभर के पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में डाक या ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। भर्ती रैली का आयोजन असम राइफल्स प्रशिक्षण केंद्र एवं स्कूल, सुखोवी, नागालैंड में किया जाएगा। यह रैली सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच किसी भी समय आयोजित की जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग की तिथि के बारे में पंजीकृत डाक और ईमेल के द्वारा अलग से सूचित होगा।
असम राइफल्स भर्ती 2025 – मुख्य जानकारी
| कुल पद: | 79 |
| योग्यता: | न्यूनतम 10वीं पास |
| आवेदन प्रक्रिया: | ऑफलाइन (डाक या ईमेल के माध्यम से) |
| आवेदन शुरू: | 20 जून 2025 |
| आखिरी तारीख: | 21 जुलाई 2025 |
| भर्ती का आधार: | अनुकंपा (मृत/लापता/सेवा से बाहर असम राइफल्स कार्मिकों के आश्रित) |
| भर्ती रैली स्थल: | सुखोवी, नागालैंड (सितंबर-दिसंबर 2025 के बीच संभावित) |
| आधिकारिक वेबसाइट: | assamrifles.gov.in |
पद का नाम कुल पद लिंग
- राइफलमैन/राइफलवुमैन (GD) 69 पुरुष व महिला दोनों
- रेडियो मैकेनिक (WO) 1 केवल पुरुष
- ड्राफ्ट्समैन (WO) 1 केवल पुरुष
- एक्स-रे सहायक (हवलदार) 1 केवल पुरुष
- वाहन इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक 1 केवल पुरुष
- वाहन मैकेनिक फिटर 1 केवल पुरुष
- प्लंबर 1 केवल पुरुष
- सफाई कर्मचारी 4 केवल पुरुष
शैक्षणिक योग्यता
GD व सफाई पद: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
रेडियो मैकेनिक: 10वीं के साथ टेक्निकल डिप्लोमा या 12वीं (भौतिकी व रसायन) में 50% अंकों के साथ।
ड्राफ्ट्समैन: 12वीं पास + आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में डिप्लोमा।
एक्स-रे असिस्टेंट: रेडियोलॉजी डिप्लोमा + 12वीं पास।
वाहन इलेक्ट्रीशियन/मैकेनिक फिटर: 10वीं + संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट।
प्लंबर: 10वीं + प्लंबर ट्रेड में ITI।
आयु सीमा
- सामान्य पद: 18 से 23 वर्ष
- रेडियो मैकेनिक/ड्राफ्ट्समैन: 18 से 25 वर्ष
- अधिकतम सीमा: 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट सरकारी नियमों के अनुसार)
- आयु गणना की तिथि: 1 जनवरी 2026
आवेदन शुल्क
शून्य (निःशुल्क आवेदन)
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाएं।
- भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और पात्रता जांचें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट निकालें।
- फॉर्म में सभी जानकारियां सही-सही भरें।
- ज़रूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लगाएं।
- फॉर्म को नोटिफिकेशन में दिए पते या ईमेल पर भेजें।
- लिफाफे पर स्पष्ट लिखें – अनुकंपा आधार पर नियुक्ति करने के लिए आवेदन प्रपत्र, आवेदन समय अंतराल (21 जुलाई 2025) तक पहुंचाना होगा।
Assam Rifles Recruitment 2025 FAQs
Q1. यह भर्ती किन अभ्यर्थियों के लिए है?
यह भर्ती केवल उन अभ्यर्थियों के लिए है जो असम राइफल्स के शहीद, दिवंगत, चिकित्सा आधार पर सेवानिवृत्त या ड्यूटी के दौरान लापता हुए जवानों के पात्र आश्रित हैं।
Q2. क्या कोई भी 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है?
नहीं, केवल उन्हीं 10वीं पास उम्मीदवारों को पात्र माना जाएगा जो ऊपर बताए गए श्रेणियों में आते हैं।
Q3. इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना है?
आवेदन ऑफलाइन फॉर्म भरकर डाक या ईमेल के माध्यम से भेजना है। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए assamrifles.gov.in पर जाएं।
Q4. क्या आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। सभी पात्र उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Q5. भर्ती रैली कहाँ आयोजित की जाएगी और कब?
भर्ती रैली का आयोजन सुखोवी (नागालैंड) स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सितंबर-दिसंबर 2025 के बीच किया जाएगा।
Q6. मुझे भर्ती रैली की तारीख की जानकारी कैसे मिलेगी?
यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तो आपको भर्ती रैली की रिपोर्टिंग तिथि पंजीकृत डाक और ईमेल के माध्यम से अलग से भेजी जाएगी।
Q7. आवेदन फॉर्म भरते समय किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी?
- जैसे: मृतक/लापता/सेवानिवृत्त कार्मिक का प्रमाण पत्र
- आश्रित होने का प्रमाण
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि (स्वप्रमाणित प्रतियां)
Q8. क्या महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, राइफलवुमैन (GD) पद पर महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती हैं, यदि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं।
Q9. क्या चयन में कोई लिखित परीक्षा या फिजिकल टेस्ट होगा?
भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत चयन प्रक्रिया के लिए आपको ईमेल/डाक के माध्यम से सूचना दी जाएगी, जिसमें शारीरिक दक्षता और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हो सकता है।
Q10. क्या आवेदन केवल अंग्रेजी में भरना ज़रूरी है?
हाँ, आवेदन फॉर्म को साफ व स्पष्ट अक्षरों में अंग्रेजी में भरना आवश्यक है। कोई भी गलती या अधूरी जानकारी आवेदन निरस्त करवा सकती है।
Assam Rifles Recruitment 2025 : Check Here
| Apply | Click Here |
| Notifications | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Result | Click Here |
| WhatsApp Group | Join Here |
| Telegram Group | Join Here |
| Official Website Page | Click Here |
Latest Update 2025
- Rajasthan 4th Grade Result 2026: चतुर्थ श्रेणी परीक्षा का रिजल्ट और Cut Off यहां देखें।
- RRB Group D Recruitment 2026: अब 10th पास वालो को मिलेगी रेलवे D Group की नौकरी!
- SSC GD Final Result Out 2025: जीडी फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट ऐसे करें चेक।
- Rajasthan 4th Grade Pay Scale 2025: वेतन, अलाउंस और सुविधाओं की लेटेस्ट जानकारी।
- IB Multi Tasking Staff Recruitment 2025: खुफिया विभाग में 362 नई भर्तियों का ऐलान।
